स्पष्ट बोलने वाला इंसान इंजेक्शन की तरह होता है
इसमें थोड़ी देर के लिए दर्द होता है लेकिन फायदा जिंदगी भर रहता है
इंसान खुद की नजर में सही होना चाहिए
दुनिया का क्या है दुनिया तो भगवान से भी संतुष्ट नहीं है
जिंदगी ने इतना तो सीखा ही दिया है की असली औकात वक्त पर दिखती है
वरना बातों में तो हर कोई खुद को बादशाह बताता है
कभी भी दूसरों की बातों में आकर अपने रिश्तों को कमजोर मत होने दीजिए
क्योंकि रिश्ते हमारे अपने होते हैं दूसरों के नहीं
भाग्य तो ऊपर वाला ही लिखता है
लेकिन उसकी कलम सिर्फ तुम्हारे कर्मों से चलती है
बुरा वक्त एक ऐसी तिजोरी है
जहां से सफलता की हथियार मिलते हैं
पिताजी का गुस्सा भी किस्मत वालों को मिलता है
क्योंकि उसमें छुपी होती है सुधरने की आखिरी उम्मीद
अजीब सी है यह जिंदगी और वक्त की तेज रफ्तार
रात इकाई दिन दहाई ख्वाब सैकड़ा और दर्दहजार फिर भी जिंदगी मजेदार
रिश्तो की खूबसूरती शब्दों में नहीं
दिल के एहसासों में बसती है
जो हर खामोशी को समझ ले वही सच्चा अपना कहलाता है
लोगों के दिल में कुछ है लेकिन जुबान पर कुछ और है
हर कोई लगता है अपना पर हकीकत कुछ और है
सच रह जाता है खामोश यहां झूठ का बड़ा शोर है
जरा संभल कर रहना यारों-----
आजकल दिखावे यह दौर है।
अपनी लिखी हुई तकदीर पर हंस लेते हैं
दिल के जज्बात को जंजीर से कश लेते हैं
यह मेरा खुद का तजुर्बा है दोस्तों बुरा वक्त आने पर सांप तो सांप है इंसान भी ड़स लेते हैं
जो सच के रास्ते पर चलते हैं उनकी जिंदगी में मुश्किलें जरूर आती है
लेकिन ईश्वर कभी भी उनकी नाव को डूबने नहीं देता
अकड़ और अभिमान यह एक मानसिक बीमारी है
जिसका इलाज कुदरत और समय जरूर करता है
इंसान का जल्दी जाग जाना हमेशा फायदेमंद होता है
फिर चाहे वह नींद से हो चाहे वहम से हो या फिर अहम से हो
समय और शब्द दोनों का वजन होता है
एक चल जाए तो लौटता नहीं दूसरा निकल जाए तो संभलता नहीं
पुराने जमाने में इंसान झूठ बोलने से डरता था कि गुनाह होगा
और आज के जमाने में इंसान सच बोलने से डरता है कि नुकसान होगा
सरल व्यक्ति के साथ किया गया छल
आपकी बर्बादी के सारे द्वार खोल देता है
फिर चाहे आप कितने भी बड़े शतरंज के खिलाड़ी क्यों न हो
ईश्वर सिर्फ मिलाने का काम करता है----
संबंधों में नजदीकया या दूरियां बढ़ने का काम व्यक्ति स्वयं करता है

कोई टिप्पणी नहीं: